दरभंगा, मार्च 13 -- दरभंगा। अतिथि गृह में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेस में सीपीएम पोलित ब्यूरो सदस्य अशोक ढाबले ने कहा कि 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली होगी। इसमें पूरे देश खासकर बिहार से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश की जनता गंभीर आर्थिक और सामाजिक संकट से गुजर रही है। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आजीविका का संकट बढ़ता जा रहा है। मौके पर सीपीआई (एम) राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती, जिला सचिव अविनाश ठाकुर (मंटू) व जिला कमेटी सदस्य अधिवक्ता सुनील शर्मा भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...