हापुड़, मार्च 18 -- शहर के रामलीला मैदान में पांच अप्रैल से एक महीने तक भीम मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर एक बैठक मोहल्ला लज्जापुरी में डॉक्टर अंबेडकर समिति भीम मेला के संस्थापक व अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल आजाद के निवास पर आयोजित की गई। जिसमें मेले को लेकर रूप रेखा तैयार की गई हैं। उन्होंने कहा कि 11 सदस्यों की टीम का गठन किया जाएगा। मेले का आयोजन 5 अप्रैल से शुरू होकर 5 मई तक होगा। भारत रत्न डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की विचार धारा देश को आत्मनिर्भर बनाने और सभी को समान अधिकारी देने की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित हुई है।उन्होंने कहा कि बाबा साहब के कार्यों को बताने के लिए नई पीढ़ी को अवगत कराने के लिए भीम मेले जैसे आयोजन करना जरूरी है। 1994 में समिति ने मेले का आयोजन किया था। जिसके बाद लगातार मेले का आयोजन किया जा रहा है...