रामलीला मैदान में आवारा पशुओं का आतंक
अंबेडकर नगर, मई 25 -- जलालपुर। स्थानीय पालिका क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्राउंड में आए दिन सांड आपस में भिड़ जाते हैं। ऐसे में यहां दुर्घटना की अशंका बनी रहती है। यहां ग्राउंड में बच्चों, युवाओं व अन्य लोगों का आवागमन रहता है। वहीं बच्चे मैदान में खेलते भी हैं। ये आवारा पशु सड़क पर भी पहंुच जाते हैं, जिससे हादसे की संभावना रहती है। सीवीओ अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही टीम गठित कर आवारों पशुओं को गौशाला में संरक्षित कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- चिड़ियाघर के पास कुर्बानी के अपशिष्ट डम्पिंग के खिलाफ जेमिनी गार्डेनिया मुखर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.