हल्द्वानी, अगस्त 17 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण यज्ञ के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हल्द्वानी को सौंपा। जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान ने कहा कि आठ अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। आरोप है कि दो दिन बाद 10 अगस्त को कुछ लोगों ने मैदान में गंगाजल छिड़ककर धुलाई और हवन कर 'शुद्धिकरण' किया।भीम आर्मी ने इसे दलित नेता, एससी, एसटी और ओबीसी एवं मूलनिवासी समाज और संविधान की भावना का अपमान बताया। ज्ञापन में संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 17 व 21 और एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Haldwani News: धामी का वार : कांग्रेस जाति की राजनीति से उत्तराखंड को बांट रही खान ने चेतावनी द...