हापुड़, जून 9 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में रामलीला मैदान के बाहर से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य एक बाइक चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी निवासी सुगम कुमार ने बताया कि वह 29 मई की रात अपनी बाइक पर सवार हो वह रामलीला मैदान गया था। बाइक मैदान के गेट नंबर-दो के पास खड़ी की थी। रात करीब दस से 11 बजे के बीच किसी अज्ञात आरोपी ने उसकी बाइक चोरी कर ली। बाइक की आसपास में काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका इस पर पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- रामलीला मैदान के बाहर से बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच में ज...