रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण मामले में नैनीताल थाने में तहरीर
नैनीताल, सितम्बर 1 -- नैनीताल, संवाददाता। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की जनसभा के बाद यज्ञ और गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष सचिन नेगी ने मंगलवार को नैनीताल कोतवाली में तहरीर देकर मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।तहरीर में सचिन नेगी ने बताया कि आठ अगस्त 2026 को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की जनसभा आयोजित की गई थी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए थे। आरोप है कि इसके दो दिन बाद 10 अगस्त को श्रीराम धर्मार्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष समेत 15 अन्य लोगों ने मैदान में यज्ञ किया और गंगाजल का छिड़काव कर कथित रूप से शुद्धिकरण किया। यह भी पढ़ें- पौड़ी में खड़गे की सभा के बाद शुद्धीकरण के आरोपों पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.