हमीरपुर, फरवरी 19 -- राठ, संवाददाता। पनवाड़ी-बिलरायां मुख्य मार्ग के 3 किमी में होने वाले सुन्दरीकरण और चौड़ीकरण के लिए गुरुवार को रामलीला मैदान में चौराहा बनाए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व ठेकेदारों ने नपाई की। जिस कारण मुख्य मार्ग पर रहने वाले मकान और दुकान मालिकों की धड़कनें बढ़ गई है। पनवाडी-बिलरायां मार्ग के 428, 429 और 430 वें किलोमीटर का चौड़ीकरण व सुन्दरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। हाल ही में अंबेडकर चौराहा की नपाई और तोड़फोड़ का काम किया गया। गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के एक्शीएन द्रगपाल सिंह ठेकेदार केजी अग्रवाल के साथ रामलीला मैदान पहुंचे। जहां पर चौराहा व सड़क की नाप कर जायजा लिया। ठेकेदार केजी अग्रवाल ने बताया कि बजरिया, रामलीला मैदान और शक्ति मंदिर पर चौराहे बनाए जाने हैं। रामलीला मैदान पर बनाए जाने वाला चौराहा द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.