रामलीला मैदान की बाउंड्री तोड़ने पर बढ़ा आक्रोश
शाहजहांपुर, जून 13 -- खुदागंज। नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान की बाउंड्री वॉल को जेसीबी से क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में श्री आदर्श रामलीला कमेटी, व्यापार मंडल और विभिन्न हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि गुरुवार देर रात आंधी-बारिश के बीच रामलीला मैदान परिसर स्थित बगीचे की बाउंड्री वाल का एक हिस्सा गिरा दिया गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दीवार ऐतिहासिक महत्व रखती है और पूर्व में भी इसे लेकर विवाद हो चुका है। घटना की जानकारी पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। प्रशासन ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं श्री आदर्श रामलीला कमेटी ने क्षतिग्रस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.