अमरोहा, जनवरी 24 -- रामलीला मैदान में बाउंड्री वाल निर्माण के विरोध में फड़ व ठेला संचालकों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बाद में क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात कर आप बीती सुनाई। विधायक ने लोगों को हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया है। पर्यटन विभाग द्वारा पिछले काफी दिनों से रामलीला मैदान पर सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत पहले चरण में यहां बाउंड्री बाल का निर्माण हो रहा है। इसके विरोध में फड़ व ठेला संचालक आंदोलनरत है। शनिवार को उन्होंने मैदान परिसर में दरी बिछाकर निर्माण कार्य का विरोध किया व इसे अपनी रोजी-रोटी पर संकट बताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे पिछले लगभग 40 वर्षों से रामलीला मैदान के आसपास फल-फ्रूट व अन्य सामान के ठेले लगाकर अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी शहर में पहुंचे विधायक राजीव तरारा से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.