फतेहपुर, अप्रैल 6 -- विजयीपुर। क्षेत्र के सरौली गांव में चल रही रामलीला में रावण वध का मंचन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। रावण वध के बाद निकाली गई झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। झांकियों में मां सरस्वती, मां दुर्गा, भगवान हनुमान, राधा-कृष्ण, माखन चोर बाल रूप, मां काली और भारत माता की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। इसके साथ ही नृत्य की शानदार चौकी भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह परंपरा पिछले 143 वर्षों से लगातार चली आ रही है। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष विनोद पाल सिंह, उमेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कुबेर शुक्ला, प्रहलाद सिंह, अरविंद सिंह सुरेश सिंह तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.