रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन
अल्मोड़ा, जून 3 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। बग्वालीपोखर में तीसरे दिन हुई रामलीला में सीता स्वयंवर, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राम जानकी विवाह आदि के दृश्यों का शानदार मंचन हुआ। स्वयंवर में पहुंचे राजाओं की हास्य कर्णिकाओं की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लक्ष्मण परशुराम संवाद ने सभी का मन मोहा। यहां पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, संरक्षक ललित मोहन पाण्डे, कै बहादुर सिंह, अध्यक्ष मनोहर भण्डारी, अर्जुन बिष्ट, हरी सिंह भण्डारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.