सहारनपुर, सितम्बर 22 -- नगर के पीठ बाजार व मोहल्ला कायस्तान में श्री रामलीला में राम जन्म, श्रवण कुमार, दशरथ का शानदार मंचन हुआ। इस मंचन को देखने के लिए रामलीला मैदान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। गंगाराम रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला में राम जन्म का शानदार मंचन किया गया। इस शानदार मंचन को देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हुए। प्रधान संजय गुप्ता, महामंत्री रामनिवास सैनी, कोषाध्यक्ष बृजपाल सिंह, प्रीतम सैनी, प्रदीप कश्यप आदि मौजूद रहे। उधर श्री सनातन धर्म सभा के तत्वाधान में रामलीला में स्थानीय कलाकारों द्वारा श्रवण कुमार व राम जन्म, दशरथ का शानदार मंचन किया गया। इस शानदार मंचन को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रधान जयराज चौधरी, पंडित दिग्विजय शर्मा, कुलबीर सैनी, प्रदीप धीमान, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.