बस्ती, अक्टूबर 29 -- हर्रैया। कस्बे के रामलीला मैदान में चल रही श्रीरामलीला में कलाकारों ने श्रीराम के वन गमन और राम-केवट संवाद का जीवंत मंचन किया। कार्यक्रम की शुरुआत रामलीला प्रबंधक रवींद्र नाथ पांडेय ने श्रीराम दरबार की मनमोहक झांकी की आरती और पूजन के साथ किया। मंचन में अयोध्या में श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियों के बीच महारानी कैकेयी कोप भवन में प्रवेश करती हैं। राजा दशरथ उनको मनाने के लिए महल पहुंचते हैं। कैकेयी राजा दशरथ से दो वर मांगती हैं। भरत के लिए राजगद्दी और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास। यह सुनकर दशरथ स्तब्ध रह जाते हैं। माता-पिता के वचन का पालन करते हुए श्रीराम, लक्ष्मण और सीता वन को प्रस्थान करते हैं। अयोध्यावासी श्रीराम के वन गमन पर दुखी हो उठते हैं। बाद में भरत को जब कैकेयी के इस निर्णय का कारण पता चलता है, तो वे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.