हाथरस, मार्च 27 -- सहपऊ।कस्बा में चल रही रामलीला के अंतर्गत नोवे दिन रात्रि में बाली वध एवं सीता की खोज की लीला का मंचन बड़े ही भव्य एवं आकर्षक रूप में किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक लीला का आनंद लेते रहे।बाली वध प्रसंग में बाली और सुग्रीव के बीच युद्ध का दृश्य अत्यंत रोमांचक रहा। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान श्रीराम द्वारा बाली का वध किए जाने के दृश्य को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावुक हो उठे।इसके उपरांत सीता की खोज की लीला का मंचन किया गया, जिसमें हनुमान जी के लंका प्रस्थान, अशोक वाटिका में माता सीता की खोज तथा उनसे भेंट के दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। हनुमान जी के किरदार ने अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.