औरैया, सितम्बर 27 -- अछल्दा, संवाददाता। भरथना में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में शामिल होने जा रही किन्नर के साथ रास्ते में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो बाइक सवार युवकों पर स्कूटी रुकवाकर डंडों से हमला करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक नामजद समेत दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औरैया कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर निवासी खुशी अवस्थी ने पुलिस को बताया कि वह 24 सितंबर की शाम करीब सात बजे अपने साथी मुन्ना उर्फ टॉमिनी निवासी टिकियापुर उमरी के साथ स्कूटी से भरथना के छोला मंदिर में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में जा रही थीं। तुरूकपुर गांव में एक दुकान पर शीतल पेय लेने के दौरान काले रंग की बाइक से आए दो युवकों ने कार्यक्रम कराने की बात कहकर उनका मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि इ...