उन्नाव, दिसम्बर 29 -- सफीपुर। सफीपुर नगर में रामलीला महोत्सव पर भक्त भक्ति गीतों पर थिरके। महोत्सव के चौथे दिन भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। यात्रा में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न चारों राजकुमारों के स्वरूप आकर्षण का केंद्र बने। जयकारों के साथ आगे बढ़ रही शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष-महिलाएँ और बच्चे शामिल हुए। गाजे-बाजे एवं ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच लोग नृत्य करते हुए भगवान के भक्ति-रस में डूबे नजर आए। यात्रा- ब्लॉक रोड,मुख्यमार्ग,गुलाब बिल्डिंग रोड होते हुए वापस भगवती चरण वर्मा पार्क में संपन्न हुई। स्वागत में कमलेश गुप्ता,दीपक ओमर, विनोद गुप्ता,रवी, ओंकारनाथ गुप्ता आदि रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.