रामलीला प्रबंध समिति ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र
अमरोहा, जून 1 -- मंडी धनौरा। श्रीरामलीला प्रबंध समिति मंदिर महादेव पदाधिकारियों ने सोमवार को एसडीएम शैलेष दुबे को मांग पत्र सौंपा। नगर में चल रही प्रदर्शनी को सुचारू रूप से चलाए जाने की मांग की। समिति अध्यक्ष जागेश कुमार के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे सदस्यों ने कहा कि रामलीला मैदान में बीती 10 मई से 25 जून तक एकता विकास प्रदर्शनी का आयोजन शासन के नियमों के तहत किया जा रहा है।आरोप लगाया कि कुछ लोग फर्जी शिकायत कर प्रदर्शनी को रोकना चाहते हैं जबकि प्रदर्शनी द्वारा आय से रामलीला मंचन के कार्य में सहयोग मिलता है। प्रबंध समिति सदस्यों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप प्रदर्शनी को सुचारू रूप से चलाए जाने की मांग की। इस दौरान अवनीश कुमार, बिंदु शर्मा, पुनीत मांगलिक, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.