सहारनपुर, अप्रैल 6 -- गंगोह संवाददाता। नगर के सर्वाधिक व्यस्तम शिव चौक के पास स्थित श्री रामलीला भवन पंचायती धर्मशाला में चल रहे जीर्णोधार कार्य के दौरान में चल रही तोड़फोड़ के दौरान अचानक छज्जा भरभराकर धराशाही हो गया। जिसके साथ ऊपर काम कर रहे दो मजदूर नौशाद और तालिब निवासीगण मोहल्ला ईलाही बख्श भी छज्जे के साथ नीचे गिरकर घायल हो गए। उन्हें तुरन्त एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि गत पखवाडे से धर्मशाला की ऊपरी मंजिल पर बने पुराने और जर्जर कमरों को तोड़ने का कार्य चल है। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ आज दोपहर छज्जा गिर गया। जिससे आसपास मौजूद लोगों में हडकम्प मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई। धर्मशाला के नीचे कई दुकानें हैं, जिनपर लगातार ग्राहकों की आवाजाही लगी रहती है। संयोगवश सभी बच गये। समय रहते दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.