मुजफ्फर नगर, अगस्त 24 -- मुजफ्फरनगर। नाबालिग के साथ गैंगरेप के मामले में रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला पर हिंदू समाज की बड़ी पंचायत हुई। इसमें पीड़ित युवती का न्याय की मांग को लेकर हुंकार भरी गई। वहीं आरोपी चिकित्सक के क्लीनिक व एक इंटर कॉलेज पर बुलडोजर चलाने सहित मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की गई। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर अल्फा क्लीनिक का सील गया। वहीं आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने आरोपी चिकित्सक मौ. आदिल का लाइसेंस निरस्त किया गया है। रविवार को रामलीला टिल्ला पर हिंदू समाज की बड़ी पंचायत खटीक समाज व स्वामी यशवीर महाराज के नेतृत्व में हुई। इसमें राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा नेताओं सहित हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों तथा क्षेत्रीय लोगों ने भाग ...