उरई, दिसम्बर 15 -- उरई। एट कस्बे में आयोजित रामलीला कार्यक्रम इन दिनों गंभीर विवादों में घिर गया है। आरोप है कि आयोजित इस धार्मिक आयोजन में आस्था की आड़ लेकर फिल्मी और कथित अश्लील गानों पर नृत्य कराया गया, जिससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले को लेकर कस्बे में रोष व्याप्त है और लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अश्लील ठुमको के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। नगर पंचायत एट की विकास कॉलोनी में स्थित पशु चिकित्सालय की सरकारी भूमि पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त भूमि पर बिना अनुमति के पक्का चबूतरा बनाकर रामलीला का मंच तैयार किया गया है। इस अवैध निर्माण को लेकर पूर्व में कुछ सभासदों द्वारा आपत्ति भी दर्ज कराई गई थी, बावजूद इसके आयोजन को नहीं रोका गया। स्थानीय न...