हल्द्वानी, मार्च 29 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता के पूर्वी घोड़ानाला में संस्कार रामलीला समिति की ओर से आयोजित चैत्र मास की रामलीला के नवें दिन लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध और मेघनाथ वध जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। लीला का शुभारंभ अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के व्यवस्थापक सोमेश्वर यति जी महाराज, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, दिशा के डायरेक्टर नंदन गोस्वामी, देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला ने संयुक्त रूप से किया। यहां कमल पांडे, महेश जोशी, जीवन पांडेय, रणजीत रावत, समिति अध्यक्ष सुंदर कापड़ी, विशन दत्त जोशी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.