फतेहपुर, मार्च 16 -- हसवा। श्री 108 स्वामी नागा निर्वाण जी महाराज की तपोस्थली आश्रम से जुड़े श्री 108 स्वामी नागा निर्वाण जी महाराज हसवा इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन धनुष यज्ञ लीला का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे और कलाकारों के अभिनय की सराहना की। लीला की शुरुआत में भगवान राम और लक्ष्मण द्वारा गुरु के आदेश पर संध्या वंदन का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद मिथिला नरेश जनक द्वारा आयोजित सीता स्वयंवर का मंचन हुआ, जिसमें विभिन्न राजा-महाराजाओं के आगमन और रावण-बाणासुर संवाद ने दर्शकों को वीर रस का अनुभव कराया। सभी राजाओं के असफल होने के बाद गुरु की आज्ञा से भगवान राम ने शिव धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई, जिससे धनुष टूट गया और सीता ने राम को वरमाला पहनाई। इसके बाद परशुराम-लक्ष्मण संवाद का ...