प्रयागराज, अगस्त 31 -- औद्योगिक क्षेत्र में रामलीला की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई होगी। सोमवार को संगम सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में इस मामले को उठाया गया। जिलाधिकारी ने प्रकरण के निस्तारण के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित विभागों और पक्षकारों की बैठक कराने के निर्देश दिए। बैठक में बिजली की बार-बार ट्रिपिंग से उद्योगों के प्रभावित होने की शिकायत भी की गई। उद्यमी जीएस दरबारी के प्रतिनिधि की ओर से लगातार ट्रिपिंग का मुद्दा रखा गया। इसके अलावा मिनी औद्योगिक आस्थान सोरांव में नाली और सड़क निर्माण के मामले कहा गया कि बारिश का मौसम खत्म होने के बाद काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा यूपीसीडा से जुड़े पांच मामलों की प्रगति से आरएम यूपीसीडा ने समिति को ...