सिद्धार्थ, फरवरी 14 -- भनवापुर। क्षेत्र के धनोहरी गांव में चल रहे रामलीला मंचन में गुरुवार की रात लंका दहन प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण और जीवंत मंचन किया गया। कलाकारों के सशक्त अभिनय, संवाद, अदायगी और मंच सज्जा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले इस मंचन को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान वीरेंद्र मणि, नीरज मणि त्रिपाठी, मोहम्मद हुसेन, सहज राम, जगराम, मनोहर, चंद्र प्रकाश यादव, प्रेम शंकर, बरसाती, रामनिवास यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.