मेरठ, मार्च 26 -- नगर में रामलीला कमेटी की पंजीकृत भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। कमेटी के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। मवाना नगर स्थित भगवान श्री रामलीला कमेटी (पंजीकृत) के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने उपजिलाधिकारी मवाना को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि कमेटी की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर कच्ची-पक्की दुकानें बना ली गई हैं। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि को लेकर सिविल जज (सीडी) मेरठ की अदालत में वाद संख्या 1216 सन 2003 विचाराधीन है, जिसमें रामलीला कमेटी बनाम अन्य पक्षकार शामिल हैं। इसके बावजूद आरोपित व्यक्तियों द्वारा भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है।प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित लोगों ने पुनर्निर्माण की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.