रांची, अप्रैल 2 -- इटकी,प्रतिनिधि। प्रखंड के भंडरा गांव में श्री रामलला मंदिर के 9वें वर्षगांठ पर गुरुवार को गाजेबाजे के साथ सैकड़ों महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। कलशयात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए स्थानीय तलाब पहुंची। जहां पंडित कामेश्वर पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना कर मां गंगा का आह्वान किया, इसके बाद महिलाओं ने कलश में जल भरकर जयकारा लगाते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर में विधि-विधान से कलशों की स्थापना की गई। इसके बाद पंडित कामेश्वर पाठक और उनके सहयोगियों ने गौरी गणेश की पूजन के साथ नवग्रह, षोडश मातृका पूजन सहित कई अन्य अनुष्ठान कराये। इधर आयोजकों ने 12 घंटे का हरिनाम अखंड हरिकीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश गोप, हुसैन गोप, शिवलाल गोप, नारायण गोप, द...