रामलला को 10 हजार, रामसेवकों को चार करोड़, चर्चा में चेन्नई की महिला श्रद्धालु का अनोखा दान
अयोध्या, अगस्त 26 -- रामलला के प्रति आस्था के साथ राम मंदिर में सेवा देने वाले कर्मचारियों के प्रति संवेदना का अनोखा उदाहरण अयोध्या में सामने आया। चेन्नई से अयोध्या पहुंचीं महिला श्रद्धालु एसनाग लक्ष्मी ने राम मंदिर के लिए 10 हजार रुपये का समर्पण किया, जबकि मंदिर कर्मचारियों की सुविधाओं और वेतन वृद्धि के लिए चार करोड़ रुपये का चेक दिया है। इतनी बड़ी धनराशि मंदिर के बजाय वहां सेवा देने वाले कर्मचारियों के नाम किए जाने को अनोखा मामला माना जा रहा है और महिला की हर तरफ चर्चा हो रही है। एसनाग लक्ष्मी ने चार करोड़ रुपये के समर्पण के साथ अपनी मंशा भी स्पष्ट की। उन्होंने लिखा कि इस धनराशि का उपयोग राम मंदिर में कार्यरत कर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने और उनके वेतन में वृद्धि के लिए किया जाए। श्रद्धालु की ओर से मंदिर कर्मियों को ध्यान में रखकर किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.