अयोध्या, अगस्त 8 -- Ram Mandir: राम मंदिर की धार्मिक न्यास समिति की बैठक में रामलला के पुजारियों के लिए कई नियम-कानून तय कर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। महंत गोविंद देव गिरि की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक में तय हुआ कि पुजारी अब अर्द्ध छौर कर्म नहीं करा सकेंगे। उन्हें सिर के बाल बढ़ाने होंगे या पूर्ण रूप से मुंडन कराना होगा। इसके अलावा सिर ढक कर भगवान की आरती उतारनी होगी। श्रीराम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि रामलला के अर्चक सामान्य जन के रोल माडल है, इसलिए उनकी कार्यप्रणाली में अनुशासन जरूरी है। डा. रामानंद दास ने कहा कि बाल में पाप का स्थान है इसलिए परम्परा के अनुसार सिर ढककर आरती उतारी जानी चाहिए। आचार्य मिथिलेश नंदिनी ने कहा कि पुजारी गण अर्द्ध छौर कराते हैं, जो अनुचित है। मुझे दूसरे देवस्थानों में यह शिकायत मिली है। ...