कानपुर, जनवरी 2 -- गाजियाबाद से अयोध्या तक स्केटिंग करते हुए श्रीराम के दर्शन को निकले 15 साल के युग और 14 साल की नंदनी का कानपुर पहुंचने पर भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने स्वागत किया। युग ने बताया कि वह बहन की इच्छा थी तो बीते 29 दिसंबर को गाजियाबाद से स्केटिंग कर अयोध्या जाकर रामलला दर्शन का प्रण लिया था। वहीं, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि कड़ाके की ठंड में अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन का संकल्प लेना न केवल साहस का प्रतीक है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक भी है। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक केके सचान, अशोक मिश्र आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...