जौनपुर, फरवरी 8 -- जंघई(जौनपुर)। समाज सेवी संस्था आर एम एस के संस्थापक रविंद्र कुमार मिश्र ने ग्रामीणों को 8 फरवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए बस और छोटे वाहन से लेकर गये। विगत 11 वर्ष से स्व कुमकुम देवी पत्नी चंद्रशेखर मिश्रा की स्मृति में आर एम एस द्वारा गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए 8 फरवरी को आंख का निःशुल्क उपचार, तीर्थ स्थलों का अपने खर्च से भ्रमण कराया जाता है।जंघई म ध ई पुर निवासी रविंद्र मिश्र 11 वर्ष से अपने खर्च से गरीब असहाय की मौत होने पर अपने वाहन वैकुंठ रथ से अंतिम संस्कार के लिए लाक्षागृह,वाराणसी, प्रयागराज भेजते रहते हैं। अयोध्या जाने वालों में प्रमुख रूप से जय प्रकाश पाठक, आरती पाठक, गुलाब जायसवाल, आरती मिश्रा, मनोरमा देवी, ऊषा, सुनील मिश्रा, दरोगा मिश्र, गठरी गौतम, जितेंद्र मिश्र, कृष्णा मिश्र आदि रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.