रामपुर, दिसम्बर 31 -- अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में साहित्यकार रवि प्रकाश एवं मंजुल रानी ने कूंचा परमेश्वरी दास स्तित निवास स्थान पर उत्सव का आयोजन किया। आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि नीलम गुप्ता एंव समाजसेवी अलका जैन ने रवि प्रकाश द्वारा लिखित पुस्तक काव्य कृति सरस रामकथा का लोकार्पण द्वारा किया। आयोजन में शामिल सभी लोगों ने भक्ति भाव से लोकार्पित कृति का पाठ तथा भजन एवं आरती के द्वारा भगवान श्री राम की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर गिरिराज सरन अग्रवाल, परितोष चॉंदी वाले, शारदा रस्तोगी, ऊषा मेंहदीरत्ता, रीता अरोरा, वीणा गुप्ता, ज्ञानेश गुप्ता, सीमा गुप्ता, रितु अग्रवाल, पारुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.