रामलला का भोग प्रसाद FSSAI की जांच में पास, गुणवत्ता और शुद्धता के मानकों पर उतरा खरा
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- अनुराग शुक्ला, अयोध्या: यूपी के अयोध्या स्थित रामलला का भोग प्रसाद शुद्धता और खाद्य सुरक्षा के मानकों पर खरा उतरा है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की जांच में राम मंदिर की रसोई के सभी नमूने मानकों के अनुरूप पाए गए हैं। अब एफएसएसएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रजित पुन्हानी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भोग प्रमाणपत्र सौंपेंगे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, सीईओ शनिवार को अयोध्या पहुंच सकते हैं। रामजन्मभूमि परिसर स्थित सीता रसोई में रामलला के लिए प्रतिदिन भोग तैयार किया जाता है। एक शिफ्ट में आठ कर्मचारी इसकी व्यवस्था संभालते हैं। इनमें दो भंडारी, दो कोठारी और दो सेवक सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। विशेष अवसरों पर रामलला को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.