रामलखन सिंह यादव स्कूल में टॉपर्स सम्मानित
रांची, मई 20 -- रांची। रामलखन सिंह यादव विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बुधवार को आगाज संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक व पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने दसवीं बोर्ड की स्कूल टॉपर रिया कुमारी सहित अन्य टॉपर्स को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। ममता क्लॉथ स्टोर की ओर से रिया को मेगा गिफ्ट वाउचर दिया गया। प्राचार्य विनय रंजन ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोहों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.