रामलखन अध्यक्ष तो नंदलाल बने महामंत्री
कौशाम्बी, मई 10 -- उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई विकास खंड कौशाम्बी में रविवार को अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान रामलखन अध्यक्ष तो नंदलाल महामंत्री बने। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का संगठन के सदस्यों ने फूल माला से जोरदार स्वागत किया। कौशाम्बी ब्लॉक परिसर में कौशाम्बी थाना पुलिस की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए रामलखन और शिवशंकर तथा महामंत्री पद के लिए सूरज पाल व नंदलाल मैदान में रहे। कुल 100 मतदाता में से 97 ने मत डाले। इसमें 54 मत पूर्व अध्यक्ष रामलखन को, तो प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर को 42 मत मिले। इसी तरह महामंत्री पद में नंदलाल 54 मत पाकर विजई रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी सूरज पाल को 40 मत ही मिले। दोनों पदाधिकारियों के अलावा कोषाध्यक्ष विजय कुमार, संगठन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.