बस्ती, अप्रैल 4 -- बस्ती। 84 कोसी परिक्रमा में शामिल साधु-संत शनिवार सुबह रामरेखा नदी में स्नान-पूजन के बाद रामरेखा मंदिर पहुंचे। यहां मंगला श्रृंगार आरती व दर्शन के उपरांत सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद रामरेखा के पुजारी बाबा दया शंकर दास और व्यवस्थापक गोपालजी सोनी ने परिक्रमा दल को दूसरे पड़ाव हनुमान बाग के लिए रवाना किया। परिक्रमा राम-जानकी मार्ग से आगे बढ़ी। रास्ते में अमोढ़ा कोटही माता मंदिर पर साधु-संतों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। जलपान के बाद संत कीर्तन और भजन में भाव-विभोर नजर आए। वहीं चतुर्भुजी मंदिर के महंत अनिल दास ने अमोढ़ा पंजाब बैंक के पास फलाहार की व्यवस्था कराई।परिक्रमा दल रूपगढ़ और देवखाल होते हुए विशेषरगंज कस्बे के श्री हनुमान मंदिर पहुंचा, जहां समाजसेवी बलवंत प्रताप सिंह राजवंत, शिव प्रसाद स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.