रामरेखा मंदिर पर 21 जून को होगा योग शिविर
बस्ती, जून 20 -- छावनी। क्षेत्र के रामजानकी मार्ग स्थित रामरेखा मंदिर परिसर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर हर्रैया विधायक अजय सिंह के सहयोग से आयोजित होगा। योग शिविर सुबह छह बजे से आठ बजे तक चलेगा। शिविर के समापन पर प्रतिभागियों के लिए जलपान एवं फलाहार की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को विक्रमजोत ब्लॉक के सफाईकर्मियों की टीम रामरेखा मंदिर परिसर की साफ-सफाई में जुटी रही। ब्लॉक की विभिन्न न्याय पंचायतों से आए सफाईकर्मियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की सफाई कर आयोजन स्थल को व्यवस्थित किया। यह भी पढ़ें- 21 को कोसी बैराज व हनुमान धाम में योग शिविर आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.