रामरेखा धाम को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के विरोध में बिफरा सनातन समाज
सिमडेगा, मई 26 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। श्रीरामरेखा धाम को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के विरोध में मंगलवार को सनातन समाज का आक्रोश खुलकर सामने आया। सिमडेगा, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गांधी मैदान में जुटे। यहां से लोगों ने चिलचिलाती धूप के बीच समाहरणालय तक विशाल आक्रोश मार्च निकाला। रैली के दौरान श्रीरामरेखा धाम को तीर्थ क्षेत्र घोषित करो जैसे नारेबाजी की गई। प्रशासन ने भीड़ को समाहरणालय गेट के पास रोक दिया। जिसके बाद संतो की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने हजारों लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन पर्यटन मंत्री के नाम एसडीओ को सौंपा। पैदल मार्च के दौरान जयकारा लगाते हुए श्रीरामरेखा धाम को पर्यटन क्षेत्र के बजाय तीर्थ क्षेत्र घोषित करने की मांग की गई, साथ ही मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लेने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.