रामराय बाग विद्यालय शीर्ष 100 में शामिल
भागलपुर, सितम्बर 22 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण की पहल प्रकृति प्रहरी अभियान के तहत आयोजित 'एक राखी पर्यावरण के नाम' राज्यस्तरीय अभियान में कहलगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग खुटहरी ने शीर्ष 100 में स्थान प्राप्त कर सम्मान हासिल किया। प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य रक्षाबंधन पर पेड़ों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेना तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रकृति प्रहरी' की पांच सदस्यीय विशेषज्ञ जूरी ने नवाचार, सहभागिता और पर्यावरण संदेश के प्रसार के आधार पर मूल्यांकन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम प्रकृति प्रहरी एवं टीचर्स ऑफ बिहार की ओर से विद्यालय को सम्मान पत्र प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- 'एक राखी पर्यावरण के नाम' अभियान मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.