मुजफ्फर नगर, जून 1 -- रामराज। रामराज थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। रामराज थानाध्यक्ष रामराज ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार को उपनिरीक्षक हर्षित शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर तिगरी की ओर से आने वाला है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अक्षय पुत्र हरजिन्दर के ट्यूबवेल के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने घेरकर उसे दबोच लिया। यह भी पढ़ें- सुपौल : वीरपुर में 1.950 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार दूसरा फरार पकड़े गए आरोपी की पहचान बाकर अली पुत्र मौ. जमीर निवासी...