मुजफ्फर नगर, जून 1 -- रामराज रामराज पुलिस की घटना को अंजाम देने आए बदमाश के साथ जमालपुर गंग नहर पर मुठभेड़ हो गई जिसमे एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।रामराज थानाक्षेत्र के गांव जमालपुर के समीप नहर की पटरी पर रामराज एसओ ज्ञानेन्द्र सिरोही टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को विपरीत दिशा ग्राम देवल की ओर से संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया। जिस पर पुलिस ने जब बाइक सवार को रूकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश ईनाम पुत्र नफीस फ्रेंड्स कालोनी मौहल्ला मुश्तर्क थाना मीरापुर घायल हो गया। पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने एक बाइक एक तमंचा एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किए गए। तथा घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिये जानसठ अस्पताल भेज दिया। सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि...