मुजफ्फर नगर, मई 18 -- रामराज खादर क्षेत्र में पांच दिन पूर्व तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के चलते विद्युत की लाइन के चालीस से अधिक क्षतिग्रस्त हुए पोल व सात ट्रांसफार्मर सहित टूटे हुए तारो से खादर क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के नलकूपों की पांच दिन से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। रामराज क्षेत्र में गत बुधवार की रात में अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ हुई तेज बारिश से सेकड़ो पेड टूटकर विद्युत ट्रांसफार्मर व विद्युत लाइन पर गिर गए जिसकी चपेट में आकर खादर क्ष्रेत्र के करीब सात ट्रांसफार्मर सहित करीब 46 विधुत पोल व उसके ऊपर जा रही विद्युत लाईन टूट गई। यह भी पढ़ें- 15 दिन बाद भी अंधेरे में सीमा क्षेत्र के गांव, ट्रांसफार्मर न लगने से बिजली ठप जिससे रामराज खादर के गांव शाहपुर, नीला जलालपुर, हुसैनपुर...