रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहचान: मोहन
झांसी, अगस्त 31 -- झांसी, संवाददाता। झांसी से सटे पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में सोमवार का दिन बेहद खास था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धर्मनगरी ओरछाधाम पहुंचे। उन्होंने रामराजा सरकार के दर्शन किए। इसके बाद निर्माणाधीन रामराजा लोक सहित विभिन्न पर्यटन एवं ऐतिहासिक विरासत स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने रामराजा लोक के स्थापत्य मॉडल का अवलोकन कर निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी ली। विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए प्रतिष्ठान संचालकों से संवाद किया। उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जुझार सिंह महल में चल रहे निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जहांगीर महल का भ्रमण कर यहां की ऐतिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.