झांसी, नवम्बर 25 -- झांसी से सटे पडोसी राज्य मध्य प्रदेश में मंगलवार को आस्था का मेला लगा रहा। रामनगरी ओरछाधाम रामराजा सरकार के विवाहोत्सव के रंग में रंगी रही। सोमवार को हल्दी की रस्म के बाद बारात में लाखों की संख्या में भक्तों ने शिरकत की। जगह-जगह भंडारे बंटे। भोजन प्रसादी हुई। झांसी की पूर्व सांसद व मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री जोगन उमा भारती भी यहां पहुंची। उन्होंने रामराजा सरकार के समक्ष हाजिरी लगाई और भक्तों के साथ जय-जयकार भी। गर्भगृह में पूजन-दर्शन किए। इसके बाद गाए जा रहे भजनों पर तालियां बजाईं। मंदिर समिति ने भी उनका स्वागत किया। उन्होंने प्रसादी ग्रहण की। वह भगवान के दर्शन कर हंसते हुए बोलीं, ..राम राजा सरकार की बहन हैं, और हम लोग तो लड़के वाले हैं। बारात में भी शामिल होंगी। रामराजा ने बुलाया तो पहुंचे हैं। बड़े सौभाग्य की बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.