लखनऊ, अप्रैल 2 -- विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा शुरू की गई नि:शुल्क रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा के माध्यम से बुधवार को कुरौनी पंचायत के लोगों ने अयोध्याधाम में श्रीरामलला के दर्शन किए। ग्रामसभा कुरौनी से भगवान श्रीराम की जन्मस्थली के लिए विधायक ने बुधवार को 56वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा को रवाना किया। विधायक की टीम द्वारा बस से सभी तीर्थयात्रियों को अयोध्या ले जाया गया। इस दौरान खाने पीने की पूरी व्यवस्था की गई। अयोध्या में श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला के दर्शन के साथ अन्य मंदिरों में भी दर्शन पूजन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.