हाजीपुर, मार्च 27 -- पातेपुर। सं.सू. वैशाली जिले के पातेपुर स्थित अति प्राचीन श्री राम-जानकी मंदिर से महंत विश्व मोहन दास के नेतृत्व में निकाली गई पावन रामनवमी शोभा यात्रा में, बिहार सरकार के अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री सह पातेपुर विधायक लखेंद्र पासवान शामिल हुए। वहीं इस अवसर पर पूरे बिहार से लाखों लोग जुटे। मीडिया को सम्बोधित करते हुए महामण्डलेश्वर, न्यास परिषद के न्यासी व मठ के महंत बाबा विश्व मोहन दास ने कहा कि यह परंपरा कब से चली आ रही है इसका कोई सटीक उल्लेख नहीं है। सदियों से लोकप्रिय पातेपुर का यह श्रीराम नवमी महोत्सव पूरे बिहार भर में प्रसिद्ध है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो उठा था। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में बिहारवासियों, युवाओं एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता...