रामपुर, जनवरी 24 -- अयोध्या में राममंदिर स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ पर शाहबाद के मोहल्ला जिलेदारान में वैश्य समाज की महिलाओं के श्रीजी संकीर्तन मंडल ने श्रद्धा और भक्ति से भरा कार्यक्रम आयोजित किया। सुबह सूरज की पहली किरणों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत सुदंरकांड के पाठ से हुई। पीतांबर धारण किए महिलाओं ने भक्ति भाव से मंत्रों का जाप किया। भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि ने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। महिलाओं ने रामजी के जयकारों के साथ भक्ति और उत्साह का अद्भुत प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रभातफेरी निकाली गई। पुराने डाकखाने से शुरू होकर यह बजरंग चौक, एसबीआई शाखा, जीजीआईसी और मोहल्ला बरवालान होते हुए वापस जिलेदारान में संपन्न हुई। आयोजक समिति ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से न केवल धर्म और संस्कृति की भावना प्रबल होती है, बल्कि सामाजिक एकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.