बिजनौर, जून 22 -- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या के राममंदिर में करोड़ों रुपए के दान व घोटाले के लिए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बंसल और ट्रस्ट बनाने वाली भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। सोमवार की शाम नजीबाबाद से शेरकोट जाते समय शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रेलवे स्टेशन चौक पर अपने वाहन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मीडिया द्वारा घोटाला उजागर किए जाने पर राम मंदिर के कर्ताधर्ता व सर्वेसर्वा ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बंसल ने कह दिया था कि कोई उल्लेखनीय बात है ही नहीं। उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच केवल लीपापोती के लिए कराई जा रही है और उससे सच्चाई सामने नहीं आएगी। संतों व धर्माचार्यों की कमेटी से जांच कराई जानी चाहिए थी。 यह भी पढ़ें- कैसे हुई चंदा चोरी, कहां हैं चौकीदार: स्वामी अविमुक्तेश्वरा...