राममंदिर पहुंचा श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट से भेजा गया रामनवमी का प्रसाद
अयोध्या, मार्च 24 -- अयोध्या,संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के द्वारा भेजा गया प्रसाद मंगलवार को राममंदिर पहुंच गया। इसके साथ रामलला व उनके अनुजों सहित माता सीता के लिए विशेष परिधान भी भेजे गए हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा अनिल मिश्र ने भेजे गए परिधान के साथ प्रसाद रामलला के समर्पित कराया। उन्होंने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत भी किया। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के कार्यपालक अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि रामनवमी के पर्व पर भगवान को धनिया की पंजीरी का विशेष भोग लगाया जाता है। इस प्रसाद का निर्माण कराने के लिए वह कारीगरों को लेकर आए थे। उन्हीं कारीगरों ने शुद्धता के साथ 11 मन यानि साढ़े चार कुंतल पंजीरी तैयार किया है। रामलला के भोग के बाद पैकेट बनाकर यह प्रसाद श्रद्धालुओं में रामनवमी को वितरित किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.