बुलंदशहर, दिसम्बर 9 -- मंगलवार को राममंदिर पर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। जिला संयोजक बजरंग दल विपिन चिकारा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह दिसंबर को क्षेत्र के बरौली वासुदेवपुर निवासी आसिफ कस्सार ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से राममंदिर से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी, जिससे समाज में रोष व्याप्त हुआ और लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.