राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तीन आरोपियों की जमानत पर आज सुनवाई
लखनऊ, सितम्बर 11 -- अयोध्या। राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी पर आज शुक्रवार को एंटी करप्शन कोर्ट में सुनवाई होगी। मामले में सभी आठ आरोपियों ने पांच सितंबर को जमानत के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। अदालत ने आरोपित रमाशंकर मिश्रा, मनीष कुमार यादव और अविनाश शुक्ला की जमानत अर्जी पर थाना रामजन्मभूमि से रिपोर्ट तलब की थी। इन तीनों अर्जियों पर आज, 11 सितंबर को सुनवाई होनी है।वहीं, अन्य आरोपियों की जमानत अर्जियों पर सुनवाई की अलग-अलग तारीख तय की गई है। अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पाण्डेय की जमानत अर्जी पर 14 सितंबर को सुनवाई होगी। जबकि रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव की जमानत अर्जी पर 15 सितंबर को सुनवाई निर्धारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.